फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह चीफ साहब, आरोपी अफसर को ही दे दी जांच की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाह साहब! आरोपी को ही दे दी जांच की जिम्मेदारी
विज्ञापन

- एमडी के आदेश पर संबंधित सर्किल के एसई को ही सौंपी गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में चीफ इंजीनियर ने एक अजब कारनामा किया है। चीफ साहब ने अधोमानक फर्म को टेंडर देने के मामले में जांच के आदेश उसी अफसर को दे दिए, जिस पर अधोमानक फर्म को टेंडर देने का आरोप है। चीफ इंजीनियर द्वारा किया गया पत्राचार विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बुगरासी निवासी एक व्यक्ति ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी को शिकायत कर बताया था कि सर्किल द्वितीय में एक अधोमानक फर्म को अफसरों ने टेंडर दे दिए, जबकि पहले अफसरों ने उक्त फर्म को अधोमानक बताते हुए आवेदन निरस्त कर दिया था। मामले में एमडी ने चीफ इंजीनियर को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। चीफ इंजीनियर साहब ने कारनामा करते हुए जिस अफसर पर आरोप लगे हैं उसी अफसर को जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए। अब यह सब जानते हैं कि जिस अफसर पर आरोप है वह अपने खिलाफ क्या और कैसी जांच करेगा और अफसरों को क्या रिपोर्ट भेजेगा। पावर कॉरपोरेशन चीफ इंजीनियर आरपीएस तौमर ने बताया कि जांच के लिए पत्र मिला था। पत्र को आगे बढ़ा दिया गया है। उक्त अफसर को जांच करने के लिए नहीं, बल्कि कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें