आंधी बारिश के 2 दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार
शिकारपुर। क्षेत्र में दो दिन पूर्व आई आंधी के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे ठीक करने के लिए बिजली कर्मचारी तोड़फोड़ से लगे थे, लेकिन दो दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी में मात्र 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
योगी सरकार द्वारा नगर क्षेत्र में 20 घंटे, जबकि देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की शेडयूल निर्धारित किया गया है। दो दिन पूर्व क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके चलते लाइन के तार और खंबे आदि टूटने से बिजली आपूर्ति शेड्यूल के सापेक्ष नहीं मिल पा रही है। देहात क्षेत्र में लोगों को केवल 10-11 घंटे ही विद्युत आपूर्ति ही मिल पा रही है। भयंकर गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति में सुधार ना होने के कारण लोगों को पसीने में जीना पड़ रहा है। अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया आंधी बारिश के कारण लाइन में आई कमी से दो दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सुचारु कर दिया गया है। अब देहात क्षेत्र को 18 घंटे व नगरीय क्षेत्र को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति ही मिलेगी।