फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों पर दवाब बनाकर जेई का निलंबन कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों पर दबाव में जेई को निलंबित करने का आरोप
विज्ञापन


बुलंदशहर। लोकल स्तर पर कटौती करने के आरोप में अनूपशहर विधायक की शिकायत पर जेई को निलंबित करने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। रविवार को जेई संगठन ने बैठक कर अफसरों पर विधायक के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही सस्पेंड किए गए जेई को निर्दोष बताया।
रविवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष आरसी द्विवेदी ने की। उन्होंने जहांगीराबाद टाउन जेई ईश्वर प्रसाद पर की गई कार्रवाई के विरोध में कहा कि अफसरों ने बिना जांच के आनन-फानन में विधायक की शिकायत पर जेई को सस्पेंड कर दिया, जो कि सरासर गलत है। किसी भी कार्रवाई से पहले जांच की जानी आवश्यक है। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि जेई पर फोन न उठाने के आरोप लग रहे हैं, जो गलत हैं, जबकि उच्चाधिकारी खुद फोन उठाना गंवारा नहीं समझते हैं। चेतावनी दी कि किसी भी हालत में जेई पर कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी और यदि अफसरों ने कार्रवाई वापस नहीं ली तो वह जोन स्तर पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि द्वेष भावना के चलते जेई को सस्पेंड किया गया है। बैठक में ईश्वर प्रसाद, सचिन कुमार, जकारिया अंसारी, संगम चौरसिया, जयप्रकाश, प्रवीन कुमार, कुल्दीप शर्मा, जनार्दन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सिम वापस करेंगे जेई
जेई संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि जेई को न्याय न मिलने की दशा में सभी जेई सोमवार को विभागीय फोन नंबर के सिम अफसरों को वापस करते हुए धरना शुरू कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अफसरों की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें