फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं को मिलेंगे वितीय अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा बहुओं को मिलेंगे वित्तीय अधिकार
विज्ञापन

- ग्राम स्वच्छता व पोषण समिति में बनीं संयुक्त खातेदार
- अब तक प्रधानों के साथ एएनएम के होते थे हस्ताक्षर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब गांव की आशा बहुओं को स्वास्थ्य देखभाल के लिए एएनएम का इंतजार नहीं करना होगा। वह जरूरत के हिसाब से प्रधान के साथ मिलकर ग्रामीणों की देखभाल के लिए कदम उठा सकेंगी। इसके लिए आशा बहुओं को अब वित्तीय अधिकार दिए गए हैं। अब आशा बहुएं ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति में संयुक्त खातेदार होंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समिति गठित होती है। समिति में प्रधान व एएनएम के संयुक्त हस्ताक्षरों से एक खाता होता है। इस खाते में प्रतिवर्ष दस हजार रुपये आते हैं। इससे गांव में जरूरत के हिसाब से काम कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ माह पूर्व व्यवस्था का संचालन बदला था। विभाग का मानना था, एएनएम बाहरी होती है और प्रधान से उनका विवाद होता है। आशा बहुएं गांव की होती है और खाता उनके साथ खोल दिया जाए तो उसका सही संचालन होगा। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने समिति में एएनएम के स्थान पर आशा बहू को शामिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इन कामों को मिलेगी रफ्तार
एक हजार से डेढ़ हजार की जनसंख्या के बीच एक आशा बहू की नियुक्ति की जाती है। गांव में होने बाले प्रसव से लेकर अन्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी आशा बहू पर होती है। गांव में दवा का छिड़काव आदि भी कराना होगा। कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी रहेगी।
विज्ञापन


कोट
सरकार ने आदेश जारी कर आशा बहुओं को वित्तीय अधिकार दे दिए हैं। इससे गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। आशा बहू स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी हैं। शासन से जो आदेश मिले हैं, उनका सही तरीके से संचालन होगा। - डॉ. केएन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें