फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल से विकसित किया जाएगा रोडवेज बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी मॉडल से विकसित किया जाएगा रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर में बन रहे रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मॉडल में विकसित किया जाएगा। रोडवेज अड्डे को अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की तर्ज पर तैयार करने के लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए है। बस अड्डा बनने पर अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की तरह सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

नगर में अभी तक दो रोडवेज बस अड्डे बने हुए हैं। एक पर तीन साल से निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरे बस अड्डे पर यात्रियों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। यात्रियों को रोडवेज अड्डे पर सभी सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए शासन ने प्रदेश के 21 रोडवेज अड्डों को पीपीपी मॉडल में विकसित करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं, जिससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की तरह सभी सुविधाएं दी जा सके। एआरएम जेडए नोमानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 12 जून को आलमबाग टर्मिनल के लोकार्पण पर नगर में रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मॉडल में विकसित करने की घोषणा की है, जिसमें यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की तरह वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बुक स्टॉल, ई-टायलेट, पार्किंग और मोबाइल चार्जिंग आदि सुविधाएं दी जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा बनने के बाद जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। लोगों को यहीं से देशभर के स्थानों पर जाने के लिए बस की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें