फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों को फिलहाल मिलेगा 8470 रुपये प्रतिमाह मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदेशकों को फिलहाल मिलेगा 8470 रुपये प्रतिमाह मानदेय
विज्ञापन

- शासन की ओर से किए गए मानदेय संबंधी आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों को फिलहाल 8470 रुपये प्रतिमाह मानेदय मिलेगा। शासन की ओर से मानदेय संबंधी आदेश जारी हुए हैं। जबकि अनुदेशकों को 17000 का मानदेय देने पर शासन स्तर पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों मेें सर्व शिक्षा अभियान के तहत अनुदेशक तैनात किए जाते हैं। जिले में इस समय 204 के सापेक्ष 174 अनुदेशक कार्यरत हैं। पिछले काफी समय से अनुदेशकों के मानदेय को लेकर विचार चल रहा था। माना जा रहा था कि उनका मानदेय जल्द बढ़ जाएगा और इस पर शासन स्तर पर विचार भी चल रहा है कि उनका मानदेय 17000 किया जाए, लेकिन अब शासन ने आदेश जारी किया है कि अनुदेशकों का मानदेय विगत वर्ष की भांति ही 8470 रुपये मिलेगा। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी प्राप्त हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार सिंह यादव ने बताया कि शासन का आदेश है कि अनुदेशकों को फिलहाल विगत वर्ष की भांति 8470 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों के 17000 मानदेय को लेकर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। इस संबंध में जब भी कोई आदेश आएगा तो उसी के आधार पर अनुदेशकों को मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें