फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के लिए मिले 60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के लिए मिले 60 लाख
विज्ञापन


बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए शासन से 60 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। वहीं स्कूल खुलने से पहले शासन से और भी बजट मिलने की संभावना जताई जा रही है। अफसरों के अनुसार जल्द ही यह धनराशि स्कूलों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 2300 से अधिक परिषदीय स्कूल हैं और इनमें करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ मिड-डे-मील के तहत बच्चों को दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। शासन ने एमडीएम में दूध और फल भी शामिल किए हैं। इस बार शासन ने स्कूल खुलने से पहले ही 60 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह यादव ने बताया कि शासन से एमडीएम के लिए जारी की गई 60 लाख की राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि को स्कूलों के खाते में ट्रांसफर करवाने की तैयारी कर ली है, ताकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद दो जुलाई को स्कूल खुलने पर एमडीएम का भोजन बनवाने में शिक्षकों को परेशानी का सामना न करना पड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें