बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेरठ रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मोहल्ला देवीपुरा निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा एक दवा कंपनी में एमआर है। शुक्रवार को वह गुलावठी क्षेत्र में अपनी बाइक से गया था। देर रात करीब 10 बजे वह बाइक से ही बुलंदशहर लौट रहा था। मेरठ रोड स्थित मऊखेड़ा फाटक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। ब्यूरो