फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिले के ग्राम प्रधानों को शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शौचालय निर्माण में हीलाहवाली की शिकायतों पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण जारी है। अब तक जिले में 1.10 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हो चुका है जबकि 90 हजार के आसपास और शौचालयों का निर्माण होना बाकी है। हाल ही में बुलंदशहर ब्लॉक में 17 ग्राम प्रधानों द्वारा शौचालय निर्माण में रुचि न लेने का मामला सामने आया था। इस पर इन सभी प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए शौचालय निर्माण करवाने के आदेश दिए थे। अब इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने ने शौचालय निर्माण में रुचि न लेने वाले ग्राम प्रधानों को तेजी लाने के आदेश दिए हैं। साथ ही ग्राम प्रधानों को यह भी चेतावनी दी है कि शौचालय निर्माण में हीलाहवाली सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्याना ब्लॉक को 20 जून तक ओडीएफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें