फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर प्रकरण...............

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए 11 से भाकियू का होगा हल्ला बोल
विज्ञापन


खुर्जा। फ्रेट कॉरिडोर के तहत भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मदनपुर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में 11 जून से किसानों ने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी देते हुए पहले मुआवजा, फिर कब्जा करनेे की मांग की। प्रशासन की हिटलरशाही के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत किसानों की जमीनें अधिग्रहित की गई हैं, लेकिन मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध चल रहा है। शनिवार को प्रशासन ने किसानों से अभद्रता करते हुए जेसीबी चलाकर फसल नष्ट कर दी थी। इस विरोध ग्रामीण-प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने प्रशासन पर ग्रामीणों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को किसानों ने मदनपुर में पंचायत का आयोजन किया था। पंचायत में चौधरी केहर सिंह ने 11 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। किसानों ने प्रशासन से पहले मुआवजा फिर कब्जा देने नीति अपनाने का निर्णय लिया। पंचायत में श्यौराज सिंह, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, नन्नू, सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें