फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 को दिए नोटिस, बंद एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
62 को दिए नोटिस, बंद एक भी नहीं
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले के अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मई माह में 10 दिन तक छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान 62 से अधिक अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में पंजीकरण के दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी करने के बाद अभी तक एक भी क्लीनिक बंद न होने से स्वास्थ्य विभाग संदेह के घेरे में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करता रहता है। मई माह में भी स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर करीब 62 से अधिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। वहीं अफसरों ने तीन दिन में पंजीकरण के दस्तावेज न दिखाने पर अपंजीकृत क्लीनिक बंद करने के आदेश दिए थे। एसीएमओ डॉ. अवनेंद कुमार ने बताया कि अभी तक 15 संचालक अपने क्लीनिक बंद करने के लिए शपथ पत्र दे गए। वहीं, जब पूछा गया कि शपथ पत्र देने वालों के क्लीनिक बंद हुए या नहीं, तो एसीएमओ चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें