फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून नजदीक, मगर गंदगी से अटे पड़े हैं नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर शहर को ‘डुबाने’ की तैयारी में अधिकारी
विज्ञापन


बुलंदशहर। मानसून आने में करीब 15 दिन का समय और शेष है, लेकिन अब तक पालिका परिषद ने नालों की सफाई शुरू नहीं करवाई है। शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। ऐसे में हल्की बारिश ही शहर को पानी-पानी करने के लिए काफी होगी।
शहर में पानी निकासी के लिए करीब तीन दर्जन छोटे-बड़े नाले हैं। मानसून के दिनों में ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी बारिश नगर पालिका के नाले सफाई की पोल खोलती रही है। बरसाती पानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भरने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। बावजूद इसके पालिका अधिकारियों ने अब तक नालों की सफाई शुरू नहीं करवाई है। यदि पालिका ने इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया तो इस बार भी शहरवासियों को बारिश के मौसम में जलभराव से होने वाली परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मच्छरों और बदबू से परेशान शहरवासी
नगर पालिका परिषद की लापरवाही का नतीजा है कि इस समय शहरवासी मच्छरों और बदबू का सामना करने के लिए मजबूर हैं। कचरा आदि होने के कारण नालों का पानी आगे नहीं बढ़ पा रह है। इसके चलते मच्छर पनपने के साथ बदबू उठने लगती है। शिकायत के बाद भी अफसर समस्या को दूर करने की जहमत नहीं उठाते।

इन क्षेत्रों में रहती है सबसे ज्यादा परेशानी
साठा, बीसा कालोनी, फैसलाबाद, राधानगर, धमेड़ा अड्डा, नई बस्ती, आनंद विहार, अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र,्र भूड़ क्षेत्र के अलावा कई अन्य कालोनियाें में बारिश का पानी भर जाता है। बरसात के दिनों में शहर की शान कालाआम, डीएम रोड, कलक्ट्रेड रोड, न्यायालय परिसर, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, डीआइओएस कार्यालय, आपूर्ति विभाग, बूरा बाजार, अंसारी रोड, बस अड्डा रोड आदि क्षेत्रों में भी जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।

नालों की सफाई नहीं होने से मच्छर बेहाल कर रहे हैं। रात के समय मच्छरों के आतंक से सो नहीं पाते और बदबू का भी सामना करना पड़ता है।
- काजल चौधरी, निवासी टीचर्स कालोनी।
सफाई नहीं होने से नालों में बदबू उठ रही है। थोड़ी सी बारिश होते ही गलियों का पानी घरों में घुस जाता है। सबसे अधिक परेशानी मानसून के समय होती है।
- रितु यादव, निवासी भूड़ रोड क्षेत्र।
इस क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है। पानी निकासी और सफाई की समस्या तो यहां हर समय रहती है। समय पर नाली-नालों की सफाई न होने के कारण मानसून के दिनों में हालत और बदतर हो जाती है।
- गोपाल, निवासी मोहल्ला साठा।
शिकारपुर बाईपास पर नाले में खड़ी लंब-लंबी घासें पालिका द्वारा नालों की सफाई के दावों की पोल खोल रही है। इसकी सफाई करवाने के लिए आज तक किसी ने जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

- देशराज, निवासी शिकारपुर रोड बाईपास।

शहर के नालों की सफाई का काम रोस्टर के अनुसार कराया जाता रहता है। मानसून को नजदीक देखते हुए जल्द ही नालों की सफाई करवाई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो। बारिश के पानी की निकासी के लिए इस बार कई नालों को पक्का करवाया गया है। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें