फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.. पौत्रवधू की शादी कहीं और करना चाहता है उसका पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब.. पौत्रवधू की शादी कहीं और करना चाहता है उसका पिता
विज्ञापन

- पीड़ित वृद्ध ने बताया- पोते ने गांव निवासी युवती से की है कोर्ट मैरिज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती व युवक ने परिजनों की अनुमति के बगैर कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया था। युवक के दादा का आरोप है कि उनकी पौत्रवधू का पिता उसका विवाह धोखे से कहीं और करने वाला है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित वृद्ध ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पौत्र का गांव निवासी एक युवती से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों ने 27 अक्टूबर 2017 को रजिस्ट्रार हिंदू विवाह गाजियाबाद में शादी कर ली थी। मामले में युवती के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए थे। इसके बाद युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अब उनकी पौत्रवधू का पिता धोखे से उसकी शादी कहीं और करना चाहता है। जबकि, वैधानिक रुप से अब वह उनकी पौत्रवधू है। पीड़ित ने एक बार फिर एसएसपी से गुहार लगाई है कि शादी रुकवा कर उनकी पौत्रवधू को उन्हें दिलवाया जाए या फिर उसे नारी निकेतन मेरठ भिजवा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें