फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 करोड़ के टेंडर निरस्त, अटका विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
2.5 करोड़ के टेंडर निरस्त, अटका शहर का विकास
विज्ञापन

- नगर पालिका द्वारा एक माह पूर्व निकाले गए थे ढाई करोड़ के टेंडर
- 14 वें वित्त की धनराशि से होना था नालों व पुलिया का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर के विकास की बाट जोह रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। नगर पालिका द्वारा निकाले गए करीब ढाई करोड़ के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। निरस्त किए गए टेंडरों में नाला व पुलिया निर्माण के कार्य होने थे। चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने के आरोप में फंसे नगर पालिका के अफसरों ने यह टेंडर निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

14 वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में विकास कार्य कराने के लिए नगर पालिका द्वारा 2.5 करोड़ की लागत के टेंडर निकाले गए थे। इन टेंडरों से शहर में देवीपुरा अनूपशहर अड्डा के पास नाला, अंबा कालोनी के बाहर का नाला, अंबा कालोनी के पार्क व महिला थाने के पास की पुलिया समेत छह स्थानों पर नाले का निर्माण कराया जाना था, जबकि एक पुलिया का निर्माण भी होना था। टेंडर निकाले जाने के बाद शहर के लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही नालों का निर्माण शुरू हो जाएगा, और उन्हें जलभराव से राहत मिलेगी। टेंडर निकाले जाने के बाद नगर पालिका ठेकेदारों ने एडीएम से मामले में चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने का आरोप लगाया था। जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया अधर में अटक गई थी। अब मिली जानकारी के अनुसार पालिका अफसरों ने सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि शिकायत के चलते सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है। सभी ठेकेदारों को आवेदन के लिए समान अधिकार मिलेगा। जल्द ही नए सिरे से टेंडर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें