फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के बेटों को सेना में होना चाहिए भर्ती: मनिन्द्र सिंह बिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं के बेटों को सेना में होना चाहिए भर्ती: मनिन्द्र सिंह बिट्टा
विज्ञापन

- ककोड़ के गांव धनौरा में शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
ककोड़। क्षेत्र के गांव धनौरा में मंगलवार को शहीद नितिन चौधरी की प्रतिमा का अनावरण पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री ने किया। इस दौरान उन्होंने नेताओं के बेटों को भी सेना में शामिल होने का आहवान करते हुए देश विरोधी नारेबाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गत वर्ष हुई उरी हमले में गांव का लाल नितिन चौधरी शहीद हो गया था। मंगलवार को धनौरा गांव में शहीद नितिन चौधरी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री मनिन्द्र सिंह बिट्टा ने देश विरोधी नारेबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नेताओं के बेटों को भी सेना में भर्ती करने की मांग की। बिट्टा ने कहा कि आजादी के समय नेताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया, लेकिन आज के नेता देश को लूटने में लगे हुए हैं। उन्होंने जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी और आतंकियों को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने गांव में सड़क बनवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। मौके पर 17 व 18 जाट रेजीमेंट मेरठ की टुकड़ी ने सलामी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता दीपक दुल्हेरा ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी नरेन्द्र भाटी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें