कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मिलेगा एक लाख का अनुदान
बुलंदशहर। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुश खबरी है। इसके लिए राज्य सरकार श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये का अनुदान देगी। योजना का लाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग ने कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए आवेदक को अपने पासपोर्ट, वीजा, यात्रा पूरी करने का प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी। डीएम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को तीन माह के अंदर विभाग की वेबसाइट www.updharmarthkarya.in पर आवेदन करना होगा। डीएम ने बताया कि समयावधि में आने वाले आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।