पांच दिन बाद भी लेखाकार पर नहीं हुई विभागीय कार्रवाई
खुर्जा। पावर कारपोरेशन में तैनात खंडीय लेखाकार ने पांच दिन पूर्व एक्सईन के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट प्रकरण में पांच दिन बीतने के बाद भी कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई चीफ इंजीनियर के मुताबिक पूरी रिपोर्ट एमडी ऑफिस भेज दी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी।
पावर कारपोरेशन में तैनात एक्सईन प्रिंस गौतम के मातहत कार्य करने वाले खंडीय लेखाकार दीपक कुमार ने किसी शिकायत के संदर्भ में कार्रवाई नहीं करने का कारण पूछने पर उल्टे ही अभद्रता कर गाली गलौच दी। यहीं नहीं आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक्सईन के कपडे़ तक फाड़ दिए। प्रकरण में एक्सईन की तरफ से विभागीय रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को भेज दी थी, लेकिन पांच दिन बाद भी आरोपी लेखाकार दीपक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं। मामले में चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि जांच में मारपीट-अभद्रता की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी लेखाकार के खिलाफ एमडी ऑफिस को रिपोर्ट भेज दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।