फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने बीएसए को दिए सफाई और पार्क सौंदर्यीकरण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में गंदगी देख सीडीओ हुईं नाराज
विज्ञापन

- सीडीओ ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
- स्कूलों में उपलब्ध कराई जाने वाली बैंच-डेस्क के सैंपल की जांच की
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सीडीओ ईशा दुहन ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर व पार्क में गंदगी देख सीडीओ ने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने बैंच-डेस्क के सैंपल का जायजा लिया। उन्होंने बीएसए को सफाई और पार्क सौंदर्यीकरण के निर्देश के अलावा अन्य दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ईशा दुहन गुरुवार को अचानक बीएसए कार्यालय पहंची। उन्होंने सबसे पहले परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाने वाली बैंच-डेस्क के सैंपल का जायजा लिया तथा टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली। बीएसए कार्यालय के परिसर व पार्क में गंदगी देख नाराजगी जताई तथा बदहाल पार्क के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए को कार्यालय के बाहर लगे खड़ंजे के स्थान पर इंटरलाकिंग आदि कार्य कराने के आदेश दिए। सीडीओ ने बताया कि स्कूलों में उपलब्ध करवाई जाने वाली बैंच व डेस्क के सैंपल की जांच करने आई थी। उन्होंने बीएसए को सफाई व्यवस्था दुरुस्थ रखने के आदेश दिए हैं, जब भी अगली बार वह आएं तो कार्यालय साफ सुथरा होना चाहिए। इस दौरान बीएसए अम्बरीष कुमार सिंह यादव के अलावा अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें