‘दुर्घटना रहित गंगास्नन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता’
- 24 मई को गंगा दशहरा स्नान पर्व की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
अनूपशहर। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व मेला मीटिंग में कहा कि सुरक्षित गंगा स्नान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। 24 मई को होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व की तैयारियों को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में मेला मीटिंग आयोजित की गयी। जिसमें एसडीएम ने नगरपालिका कर्मिंयों को घाटों पर गहरे जल को चिह्नित करते हुए जाल लगाकर बेरीकेट करने तथा रस्से व टयूबों का बंदोबस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने घाटों पर मय गोताखोरों के नावों की तैनाती कि ये जाने तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार एनाउसमेंट करने के कड़े निर्देश दिये। सीसीटीवी केमरों से मेला क्षेत्र व स्नान क्षेत्र पर नजर रखी जायेगी। पेयजल, जेनरेटर व सोलर लाइउ से वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था, मेला क्षेत्र में सफाई तथा पर्याप्त मोबाइल शौचालय तथा पानी के टेंकरों का इंतजाम करने को कहा। इस दौरान लोगों ने दशहरा पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित किये जाने की भी मांग की। बैठक में पुलिस अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। सभासद शेखर शर्मा, प्रदीप सिरोही, अरशद गाजी, शैलेंद्र शर्मा, अफजाल, सीपी सिंह, डा. रमांकात, एसडीओ सुभाष चंद, यशपाल आदि रहे।