फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन

- वर्ष 2018 हाईस्कूल के परीक्षार्थी कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन के साथ 256.50 रुपये देना होगा परीक्षा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। वर्ष 2018 हाईस्कूल के परीक्षार्थी इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 10 जुलाई तक अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में अदा करने होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 की हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रवूमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन 10 जुलाई तक प्राप्त किए जाएंगे। संबंधित छात्र-छात्राएं अपने प्रधानाचार्य से संपर्क कर 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क और एक प्रार्थनपापत्र के साथ अंकपत्र की छाया प्रति संलग्न कर प्रस्तुत करें। प्रधानाचार्य परीक्षा देने वाले छात्र की परीक्षा शुल्क एक मुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमा कर शुल्क का विवरण और संबंधित छात्र का अनुक्रमांक और उसके इम्प्रूवेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय को 10 जुलाई तक अपने विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। उन्होंने बताया कि इम्प्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय में और कम्पार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आवेदन करने वाले छात्रों से आह्वान किया है कि वह अपना आवेदन सही तरीके से भरे और किसी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें