फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के अवैध कारोबार में दो दुकान सीज, कई होटल जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस के अवैध कारोबार में दो दुकान सीज, कई होटल जद में
विज्ञापन

- जिलेभर में चलाए गए छापेमारी अभियान से दुकानदारों में मचा हड़कंप
- काला आम चौराहे के निकट होटल में अवैध रूप से पाए गए गैस सिलेंडर
- एक गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर के आदर्श नगर में अवैध गैस गोदाम में हुए ब्लॉस्ट के बाद काले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अफसरों ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अफसरों ने होटलो में छापेमारी की तथा अवैध रिफिलिंग करने वाली दुकानों और सामग्री को सीज करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। अफसरों की कार्रवाई से हड़कंप मच गया तथा कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में एक घर में अवैध रूप से रखे गैस सिलेंडरों से हुए विस्फोट के बाद अफसरों ने नींद तोड़ी है। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) ने नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए काला आम चौराहे के निकट बने होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटलों में एक दर्जन से अधिक कॉमर्शियल सिलेंडर अवैध रूप से रखे पाए गए। जिनके दस्तावेज दिखाने के लिए एसडीएम ने आदेश दिए हैं, जबकि भूड़ क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार करने के मामले में दो दुकानों को सीज किया गया। भूड़ क्षेत्र में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने राकेश कुमार गुप्ता की दुकान पर दो घरेलू सिलेंडर, पांच रिफिल उपकरण समेत पांच-पांच किलो के 23 सिलेंडर जब्त किए गए। जबकि एक गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी डीएम को लिखा गया है। खुर्जा में एसडीएम पुलकित गर्ग ने मुनि गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा और मुकेश शर्मा के घर पर छापा मारकर 17 घरेलू सिलेंडर, 10 बोरा पाउडर जब्त किया । इसके अलावा गुलावठी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने कार्रवाई करते हुए किशन लाल मार्केट में आठ बड़े सिलेंडर, नौ रेग्युलेटर, तोल कांटा जब्त किए हैं। जबकि पारस होटल के पास एक दुकान से दो सिलेंडर और कुल नौ नोजल बरामद किए । स्याना में एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने इमरान की दुकान से 14 घरेलू सिलेंडर एवं रिफिल करने के उपकरण बरामद किए । साथ ही हरिओम और राशिद की दुकान सील करने की कार्रवाई की है। बुगरासी रोड पर जैन रेस्टोरेंट पर तीन घरेलू सिलेंडर का प्रयोग करते पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं सिकंदराबाद में एसडीएम डॉ. शुभी काकन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एक सिलेंडर लावारिस हालत में मिला, जिसकी जांच के लिए एसडीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जनपद में उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर अवैध रूप से गैस का कारोबार करने वालों के यहां छापेमारी की गई। जनपद में किसी भी प्रकार का कोई अवैध कारोबार संचालित नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की कार्रवाई की गई है। - डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी


पुनीत शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें