फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र और अंत्योदय गांव की कमान अफसरों को सौंपने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र और अंत्योदय गांव की कमान अफसरों को सौंपने की तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय ग्राम योजना में शामिल गांवों की कमान अफसरों को सौंपने की तैयारी कर ली है। इन गांवों की कमान डीपीआरओ, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और अन्य विभागाें को सौंपी जाएगी। इसके लिए डीएम के आदेश पर सीडीओ ने संबंधित विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में जिले के उन 46 गांवों को शामिल किया है, जो शहीदाें के गांव हैं। वहीं, दूसरी ओर पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना में जिले के 173 गांवों को शामिल किया गया है। इन दोनाें योजनाओं में शामिल गांवों की लिस्ट जिला प्रशासन ने काफी दिन पहले ही शासन को भेज दी थी। अब शासन से आदेश मिला है कि इन गांवों की कमान विभिन्न सरकारी विभागों के अफसरों को सौंपी जाए। इसमें डीपीआरओ, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अफसरों को शामिल किया जाना है। खास बात यह है कि इन दोनाें योजनाआें के लिए अलग से कोई बजट पास नहीं होगा। इन सभी गांवों में सभी सरकारी विभागों में चल रही योजनाओं के तहत ही काम किया जाएगा। इसलिए शासन ने जिला प्रशासन को आदेश जारी किया है कि सभी विभागों के अफसरों को इन गांवाें की कमान सौंप दी जाए। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित गांवाें को सरकार शहीद ग्राम के रूप से बुलाएगी। इन गांवाें में सड़क, बिजली, अस्पताल और स्कूल जैसी 24 योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर चलाई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना और पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय ग्राम योजना में शामिल गांवों की कमान अफसरों को सौंपने की तैयारी कर ली है। इस कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें