फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास कार्यों की होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों के विकास कार्यों की होगी समीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जल्द ही समीक्षा होगी। इसके लिए डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। विकास कार्यों में लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने यह निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 951 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से करीब 20 प्रधानों की शिकायत के बाद जांच चल रही है। वहीं छह प्रधानों के अब तक अधिकार सीज किए जा चुके हैं। शासन से 14वें वित्त आयोग से प्राप्त हुई 50 करोड़ की राशि में से 45 करोड़ की राशि अब तक प्रधानों के खाते में गांव के विकास कार्यों के लिए पहुंच गई है। इस राशि से गांव दर गांव विकास कार्य चल रहे हैं। डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारियों को विकास कार्यों में अनियमितता के संबंध में 200 शिकायतें मिल चुकी हैं। हालांकि इन शिकायतों से अधिकतर की जांच भी चल रही है। मगर, डीएम के आदेश पर अब इन शिकायतों को आधार बनाकर गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग के साथ अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें