फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीए खाता धारकों की कर्जमाफी अब सरकार के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीए खाता धारकों की कर्ज माफी अब सरकार के हाथ
विज्ञापन

- 6500 एनपीए खाता धारकों की सूची साइट पर डाली
- कर्ज माफी का लाभ नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज करवाने को लगी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
एनपीए (नॉन परफार्मिंग एकाउंट) खाता धारकों की कर्ज माफी अब सरकार के हाथ पहुंच गई है। मंगलवार को विभाग ने करीब 6500 खाता धारकों की ऋण माफी डिमांड शासन की साइट पर अपलोड कर दी है। अफसरों का कहना है कि शासन से कर्ज माफी की हरी झंडी मिलते ही इन खाता धारकों का कर्ज माफ हो जाएगा। दूसरी ओर कर्ज माफी का लाभ न लेने वाले किसानों की विभाग में शिकायत दर्ज करवाने के लिए लाइन लगी है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले में कर्ज माफी के लिए 1.65 लाख किसानों को शामिल किया गया था। इनमें से करीब 90 हजार किसानों का कर्ज माफ हो चुका है। इसके साथ ही जिन किसानों की मौत हो चुकी थी, उनके कर्ज माफ भी हो चुके हैं। लेकिन अब तक जिले में सहकारी समिति के एनपीए खाता धारकों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। अब उनकी कर्ज माफी की डिमांड शासन की वेबसाइट पर जनरेट हो गई है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सहकारी समिति के एनपीए खाता धारकों के कर्ज माफ करवाने के लिए मंगलवार कर्ज माफी की डिमांड शासन की वेबसाइट पर जनरेट कर दी गई है। जैसे ही शासन से कर्ज माफी की हरी झंडी मिलेगी तो इन किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। उन्होंने वंचित किसानों से अपनी शिकायत ऑनलाइन करने के बाद उसकी कॉपी विकास भवन स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करने का आह्वान किया है। शिकायतें 10 मार्च तक स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें