फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से वेतन न मिलने पर पीआरडी जवानों ने छोड़ी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से वेतन न मिलने पर पीआरडी जवानों ने छोड़ी ड्यूटी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में अगस्त माह में डीएम के आदेश पर पीआरडी जवानों को अस्पताल की सुरक्षा के साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पीआरडी जवानों का आरोप है कि उन्हें छह माह से अधिक समय ड्यूटी करते हुए हो बीत गया है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक माह का वेतन मिला है। पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर वह अपने परिवार का गुजारा नहीं कर पा रहे हैं। मंगलवार को पीआरडी जवानों ने सीएमएस से एक बार पुन: वेतन दिलाने की मांग की, बताया कि सीएमएस ने बजट न होने की बात कही है। इसके बाद पीआरडी जवानों ने महिला अस्पताल से सुरक्षा की तैनाती हटा ली है। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवानों की समस्या को सुन हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पीआरडी जवानों के न होने से सुरक्षा होगी रामभरोसे
- महिला अस्पताल में प्रसूताओं एवं नवजातों के साथ अस्पताल की सुरक्षा को लेकर डीएम डॉ. रोशन जैकब ने सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात करने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने पांच पीआरडी जवानों को महिला अस्पताल में तैनाती दी थी। पीआरडी जवानों की मुख्य गेट पर तैनाती रहने से सुरक्षा व्यवस्था बनी रहती थी। अब पीआरडी जवानों के हटने से महिला अस्पताल की सुरक्षा रामभरोसे हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें