फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

-फोटो समाचार
गुलावठी। ग्राम औरंगाबाद अहीर स्थित वैदिक इंटर कालेज के मैदान में रविवार को मेरठ मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद सीडीओ ने खेल ध्वज फहराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग ले रही मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत एवं हापुड़ जिलों की टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता में 600 मीटर की दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर (बुलंदशहर) की प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान बझैड़ा कलां की पिंकी को मिला। तीसरा स्थान याकूबपुर (गौतमबुद्धनगर)की तनु को मिला। मौके पर सीडीओ ने कहा कि खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयन का प्रयास करें। इस दौरान मेरठ मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक डा. अशोक कुमार सिंह, कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव, कमल यादव, खंड शिक्षा अधिकारी समय सिंह नागर, सुंदरपाल तेवतिया, एससएसटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार महरौलिया, रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें