फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्मित स्टैंड पर नहीं रुक रही रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नव निर्मित स्टैंड पर नहीं रुक रही रोडवेज बसें
विज्ञापन

- गुलावठी में 15 दिन पूर्व बना था स्टैंड
- डीएम के आदेश पर एआरएम ने संबंधित डिपो से नियमानुसार कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गुलावठी की जनता को राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से 15 दिन पूर्व बनाए गए बस स्टैंड पर रोडवेज की बसें नहीं रुक रही हैं। नव निर्मित स्टैंड की जगह पूर्व स्थानों से यात्रियों द्वारा बस पकड़ने पर डीएम के आदेश पर एआरएम ने संबंधित डिपो को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुलावठी की जनता मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों में सफर करने के लिए निर्धारित स्थान न होने पर मार्ग पर खड़े होकर बस पकड़नी पड़ रही थी। इसके कारण मार्ग पर जाम की समस्याएं भी बन रही थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एवं जनता को राहत देने के लिए विगत 15 दिन पूर्व नगर पालिका ने नगर से बाहर स्टैंड की सौगात दी थी। नव निर्मित स्टैंड बनने के बाद बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों को चयनित बस स्टैंड पर यात्रियों को उतारने एवं बैठाने के निर्देश दिए थे। एआरएम के निर्देशों को नजर अंदाज कर निगम की बसों के चालक-परिचालक पूर्व की भांति यात्रियों को बैठा रहे है। इससे जाम की समस्या फिर बनने लगी है। जाम की समस्या बनने पर डीएम ने एआरएम को परिवहन निगम की बसों को नव निर्मित बस स्टैंड पर ही बसों को रोकने के निर्देश दिए है। बुलंदशहर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर सोहराब गेट डिपो की बसें संचालित हो रही हैं। गुलावठी में नव निर्मित शिवांग पैट्रोल पंप के निकट बस स्टैंड पर मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों को यात्रियों को उतारने एवं बैठाने के निर्देश दिए गए थे। नव निर्मित स्टैंड पर निगम की बसें रोकने एवं अन्य जगह बसें अधिक समय तक न रोकने के लिए संबंधित डिपो को आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें