फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर नहीं लगे वाहनों को किया जाएगा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफ्लेक्टर नहीं लगे वाहन होंगे सीज
विज्ञापन

- मुख्यालय के आदेश पर जिले में आज से चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। वाहनों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर न लगे होने पर उन्हें सीज कर दिया जाएगा। इसकी चेकिंग के लिए शासन ने 15 जनवरी से विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सोमवार से संभागीय परिवहन विभाग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

कोहरे में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। इन्हें रोकने के लिए परिवहन मुख्यालय के अधिकारियों ने सभी प्रकार के वाहनों में आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाने के आदेश दिए हैं। जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं होंगे, उन्हें कार्रवाई करने के साथ सीज करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा वाहन मालिकों को वाहन में फॉग लाइट लगाने के लिए भी पत्र भेजने के लिए कहा गया है। सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने पर सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही थी। वहीं गन्ने से लदी अधिकांश ट्रैक्टर ट्राली में बैक लाइट व रिफ्लेक्टर नहीं लगे होते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा टीम बनाकर दिन-रात वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक सप्ताह चेकिंग में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए कहा गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय से अभियान चलाने का आदेश मिल गया है। रिफ्लेक्टर न लगे हुए वाहनों के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें