फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजाम बदलते ही जिला व क्षेत्रीय पंचायतों पर शुरू हुई थी खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
निजाम बदलते ही जिला व क्षेत्रीय पंचायतों में शुरू हुई थी खलबली
विज्ञापन

- गुलावठी प्रमुख को गंवानी पड़ी थी कुर्सी, सिर्फ एक विधायक का मिला था साथ
- अरनिया ब्लॉक प्रमुख पद पर घमासान जारी , भाजपा का एक धड़ा विपक्ष में
- दानपुर प्रमुख पद की सीट पर भी अविश्वास आने के बाद शुरू हुआ खेल
विकास वत्स
बुलंदशहर।
सूबे में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा ने भारी बहुमत हासिल कर अपनी सरकार खड़ी कर दी। निजाम बदलते ही सूबे में विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में या तो भाजपा के दावेदार सामने आ गए या फिर पदासीन लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। बुलंदशहर में जिला पंचायत की कुर्सी का दामन अब भाजपा के हाथ में आया तो विभिन्न क्षेत्रीय पंचायतों में भी खलबली मची नजर आ रही है।
बुलंदशहर जिला पंचायत की कुर्सी पर पूर्व में हरेंद्र यादव व उनकी पत्नी आशा यादव सपा और रालोद से अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे थे। सत्ता परिवर्तन के साथ जिला पंचायत की कुर्सी भाजपा के हाथ में आ गई। वर्तमान में भाजपा के प्रदीप चौधरी के हाथ में जिला पंचायत की बागडोर है। वहीं जिला पंचायत बदलते ही विभिन्न क्षेत्रीय पंचायतों में खलबली मच गई। किसी ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा का दामन थाम लिया तो कहीं अविश्वास प्र्रस्ताव लाया गया। बीते दिनों गुलावठी ब्लॉक प्रमुख के पद पर आसीन रहे सपा के कृष्णपाल तेवतिया को एक विधायक का साथ मिला था, लेकिन भाजपा के एक धड़े ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी कुर्सी छीन ली। वहीं अरनियां ब्लॉक प्रमुख के पद पर वर्तमान में अमित ठाकुर काबिज हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा का एक धड़ा अपने उम्मीदवार को अरनियां ब्लॉक प्रमुख के पद पर आसीन करने की जुगत में लगा हुआ था। इस कुर्सी पर भी भाजपा के कई पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी नजर आ रही थी। वहीं अब दानपुर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद डीएम ने जांच बैठा दी है। इसी बीच तीन बीडीसी सदस्य लापता हो गए। परिजन प्रमुख पक्ष पर अपहरण का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं सपा भी उनके साथ आकर कदमताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा है। बीडीसी सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद ही तीनों बीडीसी का अपहरण किया गया है। पुलिस अगर जल्द बीडीसी सदस्यों को बरामद नहीं करती है तो सपा पुलिस प्रशासन के खिलाफ लामबंद होगी। - हामिद अली, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें