फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों से हटाए जाएंगे लाउडस्पीकर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर एडीएम प्रशासन ने पुलिस टीम बनाकर धार्मिक स्थलों को चिह्नित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों पर एडीएम प्रशासन ने पुलिस टीम को धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर लाउडस्पीकर हटाने के आदेश जारी किए हैं। एडीएम द्वारा अफसरों को रविवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन व पुलिस टीम धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई करेगी। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी धार्मिक स्थल पर आदेशों के बाद भी लाउडस्पीकर लगा मिला तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें