फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि जारी होते ही तैयारियों में जुटे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा की तिथि जारी होते ही तैयारियों में जुटे स्कूल
विज्ञापन

- जिले में 10वीं और 12वीं के करीब नौ हजार विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
- परीक्षा के नोडल अधिकारी को केंद्रों की सूची मिलने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लंबे समय के इंतजार के बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी होते ही स्कूल तैयारियों में जुट गए हैं। जिले में 10वीं और 12वीं के करीब नौ हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, अब डीपीएस के प्रधानाचार्य और परीक्षा के नोडल अधिकारी को परीक्षा केंद्रों की सूची मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इस बार 10वीं में बोर्ड परीक्षा की वापसी होगी। परीक्षा की तिथि जारी होते ही स्कूलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। उधर, डीपीएस के प्रधानाचार्य और परीक्षा के नोडल अधिकारी डा. जेसी पंत का कहना है कि परीक्षा की तिथि तो जारी हो गई। मगर, अभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित करीब 50 स्कूल हैं। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकाें से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें