फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम को निरीक्षण में नहीं मिली साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम को निरीक्षण में नहीं मिली साफ-सफाई
विज्ञापन

- पानी, शौचालय एवं पार्किं ग की बदहाली देख सुधारने व तीन माह में स्टेशन को चकाचक करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। रेलवे विभाग के डीआरएम मुरादाबाद ने बृहस्पतिवार को बुलंदशहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं मिलने पर कर्मचारियों को नसीहत देकर तीन माह में व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए हैं।
मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक एके सिघंल विशेष ट्रेन द्वारा दोपहर बाद बुलंदशहर स्टेशन पहुंचे। डीआरएम के साथ एरिया के पांच अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफार्म, पानी पीने के लिए लगी टंकी, विद्युत लाइट, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट घर का निरीक्षण किया। अधिकांश स्थानों पर गंदगी व अव्यवस्थाएं होने पर विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्किंग स्टैंड एवं पार्क की बदहाली पर भी असंतोष जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने की नसीहत दी। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान रेलवे कालोनियों का भी निरीक्षण किया। रेलवे आवासों में रह रहे परिवार के सदस्यों ने जर्जर भवन, विद्युत, पानी एवं साफ-सफाई आदि की समस्या के बारे में डीआरएम को अवगत कराया। डीआरएम एके सिघंल ने बताया कि समस्याएं दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को तीन माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


एटीवीएम मशीन पर होगी कर्मचारी की नियुक्ति
- रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के पास विगत चार माह पूर्व लगाई गई एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) मशीन पर कर्मचारी की तैनाती न होने पर नाराजगी जाहिर की। डीआरएम एके सिघंल ने बताया कि ठेके पर कर्मचारी की नियुक्ति की गई थी। कर्मचारी के ड्यूटी पर न आने से ठेका निरस्त के निर्देश देकर रेलवे विभाग से कर्मचारी की जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया। एटीवीएम मशीन चालू होने पर यात्रियों को टिकट लेने में आसानी होगी। इससे यात्री बिना लाइन में लगे स्मार्ट कार्ड द्वारा टिकट ले सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेनों की समय सारिणी और घड़ी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

---

खुर्जा-बुलंदशहर-मेरठ ट्रैक पर बढ़ेगी यात्री ट्रेनें
बुलंदशहर। मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक एके सिघंल ने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि खुर्जा-बुलंदशहर-मेरठ ट्रैक पर यात्री ट्रेनें कम होने से यात्रियों को परेशानियां हो रही है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए खुर्जा-बुलंदशहर-मेरठ ट्रैक पर यात्री ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए खुर्जा वाया बुलंदशहर से एक्सप्रेस आदि की सुविधाएं दी जाएगी। इससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए पड़ोसी जिलों में जाने से निजात मिलेगी साथ ही समय भी बचेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों के ठहराव होने के लिए मार्ग दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफार्म बनाने के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने का दावा किया। उनके साथ इंजीनियर, सिग्नल एरिया चीफ, विद्युत विभाग के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा अधिकारी एवं सैफ्टी अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें