फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 24 तक नहीं रुकेंगे रोडवेज के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 24 तक नहीं रुकेंगे रोडवेज के पहिये
विज्ञापन

- दिवाली के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्यालय का मिला आदेश
- रोजाना लगातार 300 किलोमीटर बस चलाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
- 17 अक्तूबर से चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टी हो जाएगी रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। दिवाली के मद्देनजर कल मंगलवार से 24 अक्तूबर तक रोडवेज बसों के पहिये नहीं रुकेंगे। बुलंदशहर डिपो को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्यालय का आदेश मिल चुका है। इसके चलते कल से चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द हो जाएंगी। एआरएम को सिर्फ अब आरएम गाजियाबाद के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा भेजे गए आदेश से एआरएम ने चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को अवगत करवा दिया है। आदेश है कि यदि कोई चालक-परिचालक पूरे आठ दिन ड्यूटी देकर रोजाना 300 किलोमीटर बस चलाएगा तो उसे 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक मुश्त 2800 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। संविदा कर्मचारियों के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसी तरह डिपो की कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों को एक मुश्त 850 और सात दिन लगातार ड्यूटी देने पर 700 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे। निगम मुख्यालय के आदेश पर बुलंदशहर डिपो की 115 बसें हैं। इनमें 23 अनुबंधित शामिल हैं। खुर्जा की 81 और सिकंदराबाद की 59 बसों का संचालन 24 अक्तूबर तक जारी रहेगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि निगम मुख्यालय का आदेश मिल चुका है। अब सिर्फ आरएम गाजियाबाद के आदेश का इंतजार है। रोडवेज की बसें मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए निगम ने तैयारी कर ली है। वहीं, दूसरी ओर 17 अक्तूबर से सभी चालक-परिचालकों और डिपो के कर्मचारियाें की छुट्टी भी रद्द हो जाएगी। अधिकतर बसों को दिल्ली से बाया बुलंदशहर होते हुए अन्य जिलों के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए चालक-परिचालकों आदि को आवश्यक दिशा-निर्देश सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें