फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति का मास्टर डाटा बनाने को समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा बनाने को समय सारिणी जारी
विज्ञापन

- शिक्षण संस्थानों में छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण में भी होगा संशोधन
- डीआईओएस ने आदेश जारी कर शिक्षण संस्थानों को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा बनाने के लिए समय सारिणी जारी हो गई है। मास्टर डाटा बनाने के साथ ही शिक्षण संस्थानों को छात्रों की छात्रवृत्ति वितरण में भी संशोधन करना होगा। डीआईओएस ने आदेश जारी कर सभी शिक्षण संस्थानों को भेज दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने आदेश जारी किया है कि कक्षा 11 और 12 के साथ महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों की दशमोत्तर कक्षाओं के अंतर्गत आने वाले पाठ्यक्रमों में मास्टर डाटा बनाया जाएगा। इनमें अध्ययनरत छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण हेतु संशोधन करना होगा। कक्षा 11 और 12 का मास्टर डाटा बनाने की तिथि एक जून से 17 अगस्त तक होगी। महाविद्यालय और तकनीकी संस्थान एक जून से 30 अगस्त तक मास्टर डाटा तैयार करेंगे। इसके बाद कक्षा 11 और 12 के मास्टर डाटा अपडेट करने की तिथि 17 अगस्त से 16 सितंबर तक करना होगा। महाविद्यालय और तकनीकी संस्थान मास्टर डाटा अपडेट कररने की तिथि 31 अगस्त से 28 सितंबर तक रहेगी। छात्रवृत्ति के आवेदन कक्षा 11 और 12 के छात्र 16 अक्टूबर तक और महाविद्यालय व तकनीकी संस्थान एक नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने आदेश जारी किया है कि यदि जारी की गई समय सारिणी के तहत यह कार्य पूरा नहीं किया तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें