फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बवाल का दिल्ली-हावड़ा पर दिख रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बवाल का दिल्ली-हावड़ा पर दिख रहा असर
विज्ञापन

- आगामी 31 अगस्त तक चार एक्सप्रेस रहेगी रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन। हरियाणा में बवाल-आगजनी का साफ तौर पर असर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर भी पड़ता नजर आ रहा है।
विगत एक सप्ताह से हो रहे बवाल के मद्देनजर पूर्व में भी रेलवे कई एक्सप्रेसों को रद्द कर चुका है। अब रेलवे ने चार और एक्सप्रेसों को आगामी 31 अगस्त तक के लिए रद्द कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हुए बवाल के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने विगत एक सप्ताह से नुकसान से बचने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई एक्सप्रेसों को रद्द कर दिया है। आगामी आदेश में अलीपुर द्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली महानंदा, चंड़ीगढ़ से चलकर हावड़ा तक जाने वाली कालका मेल, दिल्ली से चलकर अलीपुर की तरफ जाने वाली महानंदा और डिब्रूगढ़ से चलकर दिल्ली तक जाने वाली ब्रह्मपुत्र को आगामी 31 अगस्त तक के लिए फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें