फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावठी, बीबीनगर और स्याना तीन माह में हो जाएंगे ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी, बीबीनगर और स्याना तीन माह में हो जाएंगे ओडीएफ
विज्ञापन

- डीपीआरओ ने सीडीओ के आदेश पर बनाई रणनीति
- 101 गांवों में शौचालय बनाने के साथ ओडीएफ की अलख जगाने को होंगे कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले को जल्द से जल्द खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी उद्देश्य से ब्लॉक गुलाववठी, बीबीनगर और स्याना के 101 गांवों ने तीन माह में ओडीएफ करने की तैयारी कर ली है। इन गांवों में शौचालय बनाने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जिले की 951 ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले 1250 गांवों में से अब तक 118 गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। शेष गांव को ओडीएफ करने के लिए शौचालय निर्माण के साथ पंचायती राज विभाग की ओर से गठित की गई 40 से अधिक टीमें गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। अब जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सबसे पहले गुलावठी, बीबीनगर और स्याना को ओडीएफ किया जाए। इसके लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है। सीडीओ जसजीत कौर के आदेश पर डीपीआरओ ने रणनीति तैयार कर ली है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि ब्लॉक बीबीनगर के 34, गुलावठी के 37 और स्याना के 30 गांवों को अगले तीन माह में ओडीएफ का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन गांवों में प्रथम चरण में 25-25 शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद फिर से इतने ही शौचालय की राशि प्रदान की जाएगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और संबंधित अफसर और बाबुओं की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें