फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव बकौरा में दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने नवविवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी पीड़िता के मायके वालों को दी। सूचना पर पीड़िता के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर पति समेत पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जनपद गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा निवासी दलेल सिंह ने अपनी बहन वैष्णवी की शादी गत तीन वर्ष पूर्व औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बकौरा निवासी प्रेम पुत्र लेखराज सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति प्रेम सिंह और उसके परिजन दहेज में नवविवाहिता से दो लाख रुपये की मांग कर उसके साथ उत्पीड़न करने लगे। जबकि नवविवाहिता के भाई ने ससुरालियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुराली दहेज की मांग पर ही अड़े रहे। बुधवार की रात मांग पूरी न होने पर परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद पीड़ित विवाहिता के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर आकर आरोपी पति प्रेम सिंह समेत पांच परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसओ तेज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदमहोत्सव धूमधाम से मनाया
औरंगाबाद। नगर के गायत्री सत्संग भवन में बुधवार रात नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। नगर के मोहल्ला पटवारी वाली गली में स्थित गायत्री सत्संग भवन में आयोजित नंदोत्सव का शुभारंभ भगवान कृष्ण मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। नंदोत्सव में श्रद्धालुओं ने एक से एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें