किसान सभा का एसई दफ्तर पर हंगामा
- ट्यूबवेल क नेक्शन 7.5 किलोवाट किए जाने के खिलाफ किया हंगामा
- एसई ने दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। ट्यूबवेल कनेक्शनों का भार बढ़ाकर पांच से 7.5 एचपी करने के विरोध में बृहस्पतिवार को किसान सभा ने पावर कारपोरेशन एसई दफ्तर पर हंगामा करते हुए एसई का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बढ़ाई गई क्षमता को वापस लेने की मांग की।
शासन ने ट्यूबवेलों के कनेक्शनों की क्षमता वृद्धि करते हुए पांच किलोवाट को 7.5 किलोवाट में परिवर्तित किया है। जिसके खिलाफ बृहस्पतिवार को किसान सभा ने पावर कारपोरेशन के एसई दफ्तर पर हंगामा करते हुए कनेक्शनों की क्षमता वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एसई का घेराव करते हुए बिजली कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान करने की बात कही। एसई अजय कुमार अग्रवाल ने किसानों को आश्वासन दिया कि यदि उनके द्वारा वास्तव में पांच किलोवाट बिजली का ही प्रयोग किया जा रहा है तो वह एक प्रार्थना पत्र लिखकर जेई को दें। इससे उनका बिल पांच किलोवाट के हिसाब से ही चार्ज किया जाएगा। एसई ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि चेकिंग के दौरान उनके ट्यूबवेलों पर अधिक क्षमता की मोटर का प्रयोग करते पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।