फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक चिकित्सालयों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई तक चिकित्सालयों को अल्टीमेटम
विज्ञापन


बायो मेडिकल वेस्ट के मानकों पर खरा न उतरने वाले चिकित्सालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने 31 जुलाई तक का समय देते हुए प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लाकों पर बायोमेट्रिक मशीन का संचालन किया जाए। इसकी समीक्षा के लिए उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम डॉ रोशन जैकब ने कलक्ट्रेट सभागार में 10 अगस्त को होने वाले कृमि मुक्त दिवस के संबंध में अफसरों की बैठक की। डीएम ने कहा कि बच्चों को पेट

के कीड़ों से मुक्त कराने का अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य, बाल विकास एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान के तहत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल की गोली अवश्य खिलाएं।

स्कूल न जानें वाले बच्चों को आंगनबाड़ी तथा स्कूल जाने वाले बच्चों को बीएसए तथा डीआईओएस के माध्यम से खुराक दिलवाया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में 12 लाख से अधिक बच्चों को पेट में कीड़े मारने की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के दौरान डीएम ने चिकित्सकों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में 17 अगस्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक में बायोमेट्रिक मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाए। उन्होंने प्रतिदिन सीएमओ को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिए हैं।

वहीं सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों के मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए मानक के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 31 जुलाई के बाद अगर कोई भी चिकित्सालय बायो मेडिकल वेस्ट के मानकों पर खरा नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे में चिकित्सालयों को चिन्हित कर नोटिस भेजने के निर्देश प्रदूषण नियंत्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें