आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
बुलंदशहर भूड़ चौराहे स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर नई लाइन बिछाने के चलते शनिवार को वलीपुरा बिजलीघर से पोषित 33 केवीए लाइन की सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।
इस दौरान वलीपुरा बिजलीघर से जुड़े पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ेगा। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि नई लाइन बनने से शहर के लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।