फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 150 मास्टर ट्रेनर करेंगे मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोक सभा चुनाव का बिगुल बजते ही मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 150 मास्टर ट्रेनरों की टीम तैयार की गई है। सीडीओ ने बताया कि जल्द ही मतदान कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि लोक सभा चुनाव में करीब 18 हजार मतदान कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी पोर्टल पर लगभग 27 हजार कार्मिको का डाटा फीड करके फ्रीज कर दिया गया है। इसमें सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। इनमें से अब चुनाव कराने और प्रशिक्षण देने वाले कर्मियों की सूची तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण देने के लिए 150 मास्टर ट्रेनरों की टीम तैयार की गई है, जो लोकसभा चुनाव में मतदान कराने वाले कार्मिको को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान कराने के लिए करीब 15 हजार मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। जबकि तीन हजार के आसपास कर्मियों को अतिरिक्त रखा जाएगा। इन सभी को जल्द ही ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें