फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में कैसे थमेगा 15 सालों का अपराध : बहुगुणा

Sat, 10 Jun 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि 15 सालों से प्रदेश में फैला अपराध दो माह में कैसे खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि थोड़ा सब्र करें। प्रदेश में गुंडागर्दी, महिलाओं की सुरक्षा और अन्य अपराधों को खत्म करने के लिए सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


यह बातें उन्होंने शुक्रवार को नगर में केंद्र में भाजपा सरकार के तीन साल पूरा होने और उत्तर प्रदेश में भाजपा की एतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। सहारनपुर की घटना को लेकर महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण वहां इतना बड़ा कांड हो गया।

जेवर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, लूटपाट और हत्या की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि सही तरीके से घटना की जांच चल रही है। अपराधियों को उसकी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वह प्रतिबद्ध हैं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी नगर में पहुंची।
विज्ञापन


नई तहसील स्थित एक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया।शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई विधायक अनीता लोधी राजपूत, स्याना विधायक देवेन्द्र लोदी, हरजीत सिंह टीटू, राहुल राठी आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें