फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस के बीच झमाझम बारिश के बने आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस के बीच झमाझम बारिश के बने आसार
विज्ञापन

लगातार उमस के बीच अब झमाझम बारिश के आसार बन गए हैं। रात में ठंडी हवा चल रही है तो दिन निकलते ही उमस रंग दिखाना शुरू कर देती है। उधर, मौसम वैज्ञानिक पहले ही बारिश होने की घोषणा कर चुके हैं।

इस बार मानसून समय पर आया और लगातार रुक-रुक कर बारिश जारी है। बारिश होने पर कुछ ठंडक का अहसास होने लगता है। मगर, फिर धूप निकलने पर उमस अपने तेवर दिखाने लगती है।
विज्ञापन


इससे बीमारियों ने भी घर कर लिया है और मरीज अस्पातलों में पहुंच रहे हैं। तरह-तरह के उपाय अपनाने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिल रही। पिछले 3 दिन से उमस जारी है और उसे झेल पाना मुश्किल हो गया है।

मगर, अब बारिश के आसार बनने से राहत मिलने की भी उम्मीद बंध गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री होने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अब एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं।

बारिश होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। बारिश होने के बाद ही उमस से कुछ राहत मिल सकती है। लगातार हो रही बारिश फसलों के वरदान और इससे भूजल स्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें