फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पांच वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन

अरनिया। क्षेत्र के गांव गंगावली में सोमवार शाम बुखार से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार शाम हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे खुर्जा स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंगावली गांव निवासी संजय की पांच वर्षीय बेटी भावना को 20 अप्रैल को बुखार आया था। परिजनों ने गांव के ही एक चिकित्सक से उसका उपचार कराया था। इससे तत्काल में तो बच्ची की तबियत में सुधार हो गया था, लेकिन बीच-बीच में बच्ची को बुखार आने पर परिजन उसे उक्त चिकित्सक ी ही दवा खिलाते रहे। सोमवार शाम भावना को अचानक ज्यादा बुखार आ गया। हालत गंभीर होती देख परिजन उसे खुर्जा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें