फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

- नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सहकारी नगर पर देर रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सहकारी नगर गांव के निकट शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षैत्र के गांव औरंगपुर मोहसन निवासी जसवीर(45) पुत्र नेपाल शनिवार को किसी काम के सिलसिले में गांव से बुलंदशहर आए थे। देर रात वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वह नई मंडी चौकी क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित गांव सहकारी नगर पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीरावस्था में जसवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को मामले की सूचना दी। लेकिन, कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान जसवीर की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी अज्ञात वाहन चालक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें