पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष के समक्ष रखीं समस्याएं
बुलंदशहर। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ में पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, कुशल श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। कहा कि उनके द्वारा की जा रही मांग जायज है, जिन पर विभाग को विचार विमर्श करना चाहिए। संगठन के प्रदेश महामंत्री गोपाल कृष्ण गौतम ने कहा कि कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। साथ ही जल्द से जल्द पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए।