फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ट्रेनें नहीं आईं खुर्जा जंक्शन, यात्री हुए परेशान

Fri, 07 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
जंक्शन पर ट्रेनों के नहीं आने से प्लेटफार्म पर इंतजार करते यात्री। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक के चलते जंक्शन पर गोमती एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें नहीं आने से यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जानकारी नहीं होने से स्टेशन पहुंचे कई यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए। कुछ मुसाफिर स्टेशन से लौट गए।
विज्ञापन


अलीगढ़ में इंटरलॉकिंग का काम होने से अगले पांच दिनों तक गोमती समेत अन्य ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। अलीगढ़ में इंटरलॉकिंग का काम होने से सात से 11 अक्तूबर तक पांच दिनों के लिए गोमती, मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल और महानंदा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली और लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई।

सिर्फ सोमना तक जाएगी दिल्ली-अलीगढ़ पैसेंजर
इंटरलाकिंग का काम होने के कारण पांच दिनों तक दिल्ली से अलीगढ़ जाने वाली 6451 पैसेंजर ट्रेन अब दो स्टेशन पहले सोमना तक ही जाएगी। अंतिम स्टापेज सोमना से पैसेंजर ट्रेन 6452 वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन


गोमती का ऑनलाइन रिजर्वेशन रहेगा बंद
गोमती एक्सप्रेस का रिजर्वेशन खुर्जा जंक्शन के लिए सात से 11 अक्टूबर के लिए बंद कर दिया गया है। क्योंकि यह ट्रेन पांच दिन तक खुर्जा नहीं आएगी। उसे टुंडला से डायवर्ट किया गया है। गोमती पांच दिन तक गाजियाबाद स्टेशन भी नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें