फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज मंडल स्तर ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी 12 महिला कबड्डी खिलाड़ी

विज्ञापन
मेरठ मंडल में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली महिला कबड्डी ​खिलाड़ी जिला क्रीड़ा​धिकारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले में 27 सितंबर से ट्रायल शुरू हो गए। 27 को सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों के ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी आज मेरठ में आयोजित हो रहे मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। इसमें चयन होने पर संबंधित खिलाड़ी को प्रदेश स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर से 01 नवंबर तक प्रदेश स्तर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए जिला स्तर पर ट्रायल शुरू हो गए हैं। सीनियर कबड्डी महिला वर्ग का 27 सितंबर को नगर के टांडा स्टेडियम में ट्रायल हुआ। इसमें सोनम सोलंकी, डोली, दिव्या, नेहा, नेहा, अंजली, अंजली, वर्षा, बबीता, रिया, अशीफा व आरती का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी शनिवार को मेरठ के श्री कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। सभी महिला खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, कबड्डी प्रशिक्षक नेत्रपाल सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक कुलविंदर सिंह आदि ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें