फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घर के अंदर निकला 12 फीट लंबा अजगर, मच गई चीख पुकार; दहशत में बच्चे

Fri, 25 Jul 2025 07:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर के अंदर से निकाले गए अजगर की लंबाई 12 फीट है। लोगों ने बताया कि घर के पास जंगल और नहर है जिसके कारण अक्सर यहां सांप और बिच्छू निकलते रहते हैं। 
विज्ञापन
घर से निकला 12 लंबा अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित चांदपुर स्थित एक घर में गुरुवार की देर शाम अजगर देखा गया। इसे देखकर परिजन व आस-पास के लोग सहम गए। अजगर को देखते के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। करीब 12 फीट लंबे निकले अजगर की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। 

विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को जंगल में छोड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग से पहुंची टीम ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफलता पाई। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

अक्सर निकलते हैं बिच्छू और सांप
क्षेत्रवासियों ने बताया कि गांव के आस-पास जंगल और नहर होने के कारण अक्सर घरों में सांप, बिच्छू और अजगर निकलते रहते हैं। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि इन दिनों अजगर निकलते रहते हैं। यदि कहीं पर अजगर निकलता है तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें