फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से आई टीम ने की छापेमारी, 100 बेटिकट यात्री पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से आई टीम ने की छापेमारी, 100 बेटिकट यात्री पकड़े
विज्ञापन

- सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई ट्रेनों में चला चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा जंक्शन। इलाहाबाद से आई अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर छापेमारी की। टीम ने पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में चेकिंग करते हुए 100 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। इन यात्रियों से करीब 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पांच घंटे तक चली कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह इलाहाबाद से मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एमएन ओझा, डिप्टी सीसीएम डॉ. शिवम शर्मा, सीआईपी कैलाश गौतम के साथ आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग की। सुबह 6 बजे से चले अभियान के दौरान केजीआर पैसेंजर, एचएडी पैसेंजर, एजीएन समेत एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए करीब 100 यात्री पकड़े गए। कार्रवाई से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री तो ट्रेेनों से कूद कर भाग गए। भागते हुए कई यात्रियों को जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दबोच लिया। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना टिकट यात्रा करते पाए जाने पर यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें